Sunday, 12 February 2017

BSSC के खिलाफ एक दिवसीय विशाल धरना की तैयारी शुरू।

आगामी 20 फरबरी को पटना में छात्र लोक जनशक्ति पार्टी के तरफ से एक दिवसीय विशाल धरना दिया जायेगा।

 जो की BSSC के स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द करने एवं BSSC के प्रश्न पत्र लीक में जितने भी दोषियों का नाम आया है,

उनके नाम को जनता के सामने खुलासा करें तथा उनके ऊपर CBI के द्वारा जांच करने का आदेश दिया जाये ।

इस बात की जानकारी देते हुए छात्र लोक जनशक्ति पार्टी  के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अध्य्क्ष बमबम प्रीत ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को गर्दनी बाग पटना में 11 बजे से BSSC के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। बमबम प्रीत ने ये भी बताया कि विश्वविद्यालय क्षेत्र में आने वाले सातों जिलों के छात्रों की जिला अध्य्क्ष के सहयोग से एकजुट होकर धरना को सफल बनायें कंपन जारी है ।
वहीँ  इस बात पे तिलकामांझी भागलपुर विश्विद्यालय के महासचिव सह सोशल मीडिया प्रभारी गौतम सिंह ने बताया की छात्र लोजपा के कार्यकर्त्ता एवं विद्याथियों के साथ *19 फरवरी को सेंकड़ों की संख्या में फरक्का एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना होंगे* ।
गौतम सिंह ने ये भी बताया कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले सभी कॉलेज में छात्र लोजपा के इकाई गठन के तैयारी में लगे हुए हैं ।
साथ ही धरना में भागीदारी के लिए   सभी छात्र लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं सभी तमाम छात्र-छात्राओं को  यह सन्देश देना चाहते है  कि  20 फरवरी 2017 को पटना पहुँच कर इस आंदोलन को सफल बनाये ।

No comments:

Post a Comment