Wednesday, 31 May 2017
Thursday, 6 April 2017
मुरलीगंज कडी सुरक्षा में रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा
जिला- मधेपुरा मुरलीगंज से पुरूषोतम कुमार सिंह
प्रशासनिक खौफ में गुजां जय श्री राम
सिनैमा चौक से गौशाला चौक और गोल बाजार से मिडल चौक तक हुआ पद यात्रा
एसडीओं,डीएसपी,बीडीओ,सीओ सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस लगी रही सुरक्षा मेंपद यात्रा के रास्ते में जय श्री राम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। भगवा घ्वजधारी सैकड़ों युवा पैदल,मोटरसाईकिल से इस यात्रा में शामिल हुआ
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनुमंडल प्रशासन के एसडीओं,डीएसपी,बीडीओ,सीओं व आधा दर्जन थानाध्यक्षों के मौजूदगी में यह शोभा यात्रा यह सम्पन्न होने के बाद अनुमंडल प्रशासन ने राहत की सांस ली शोभा यात्रा में राहुल मिश्रा ,विजय यादव वार्ड पार्षद दिनेश मिश्रा (बाबा) पप्पू कुमार, डिम्पल पासवान , जसपाल सिंह राणा,भास्कर यादव,कृष्णा त्रिवेदी इत्यादी सम्मलित थे

Monday, 13 March 2017
परिवार के तरफ से अपको और अाप के परिवार को होली हार्दिक शुभकामनाएं ।
पुरूषोतम कुमार सिंह मुरलीगंज जिला मधेपुरा से परिवार के तरफ से अपको और अाप के परिवार को होली हार्दिक शुभकामनाएं ।
किसी अपने से बात करें; अपने किसी ख़ास को याद करें; किया जो फैसला होली की बधाई कहने का; तो दिल ने कहा क्यों ना आपसे शुरुआत करें। होली की हार्दिक बधाई पिछले कई दिनों से शोले फिल्म का गब्बर सिंह का कहा गया एक डॉयलॉग रह-रह कर सुनाई दे रहा है कि होली कब है, होली कब है. मीडिया के फील्ड में काम की उलझनों के बीच याद ही नहीं रहता कि होली कब है, इसलिए हर कोई एक-दूसरे से बार-बार पूछता रहता है कि होली कब है. क्योंकि इस दिन अवकाश मिलने वाला है. इस दिन न तो कोई रामगढ लूटने जाना है और न ही होली खेलनी है. पर हां इतना जरूर है कि होली पर दुश्मनों से प्यार से गले मिलकर गिले-शिकवों को दूर करने का प्रयास जरूर करते है. यह अलग बात है कि वह दूर होते है या यूं ही बने रहेंगे. कई सालों से दिल में गहरी पैठ बनाए गिले-शिकवे मिलावटी सामग्री से तो बने नहीं है कि रंगों की बाढ़ उन्हें अपने साथ बहा ले जाती. उनको तो हमने वर्षों सींचा है और फिर जब से होश संभाला तब से अपने कैरियर से ज्यादा ध्यान हमने अपने गिले-शिकवों को दिया है ताकि वह इतने मजबूत हो जाए कि कोई उनको हिला न सके. इस होली पर कुछेक के गले भी मिलेंगे, भले ही वह हमको पहचाने या न पहचाने. कबीर दास कह गए थे ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में प्रलय होएगी, बहुरी करोगे कब. इस बात पर अमल करे भी कैसे. इसके लिए समय भी तो मिलना चाहिए. समय मिले तब किसी से मिलने का विचार बनाया जाए, शुक्र है कि इस मारामारी के दौर में एक दिन का अवकाश मिल जाए यह बहुत राहत देने वाला होता है. इसलिए होली की याद आती है. मेरा दिल कह रहा है कि इस होली पर नाराज हो चुके परिचितों को मिलकर अपने गिले शिकवे दूर किए जाए, लेकिन दिमाग कह रहा है कि अब क्यों दुश्मनों को गले लगा रहो हो, क्यों फालतू में अपने गिले-शिकवों के बेघर करने में लगे हो, जब इतने सालों से तुमने उनको अपने दिल से नहीं निकाला तो फिर अब क्यों? खैर कोई बात नहीं, प्रयास तो किया ही जाएगा, सफल रहा तो अच्छा, नहीं तो फिर तो अगली होली का इंतजार. एक बार पुनः आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Monday, 27 February 2017
Sunday, 26 February 2017
श्री-श्री ठाकुर अनुकूलचनद 128 जन्मोत्सव पर मुरलीगंज आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चो ने भूमिका को अच्छे तरह से निभाया
मुरलीगंज जिला मधेपुरा से पुरूषोतम कुमार सिंह
श्री श्री ठाकुर अनुकूलचनद जी का कहना है कि सबके जीवन में मुसीबत आती है, किंतु उस समय बुद्धिभ्रष्ट हो जाय तो और भी सत्यानाश हो सकता है। जो यजन, याजन, इष्टभृति करता है उसका दिमाग बहुत कुछ ठीक रहता है। इसलिए विपत्ति-आपत्ति अधिक पेंचीदी नहीं हो पाती। यजन, याजन, इष्टभृति करना एवं इष्टचलन से चलना माने है मुसीबत को अतिक्रम करने के पथ पर चलना। मनुष्य के जीवन में मुसीबत ही नहीं आई हो, ऐसा क्या कहीं होता है? वह उसके विगत जीवन का कर्मफल है ; अज्ञानता है, प्रवृति चलन है, परिवेश के साथ योगसूत्र है- इन सब नाना छिद्रों के जरिये दुःख टपक पड़ते हैं उन्हें बंद करने के लिये ही यजन, याजन, इष्टभृति है। इहकाल परकाल के लिये, औरों के लिये, एक शब्द में सब काल के मंगल के लिये ही यजन, याजन, इष्टभृति पालनीय है। इन त्रयी में से किसी को भी यदि क्षुन्ण रखते हैं तो उतनी समता खो बैठोगे।

Thursday, 23 February 2017
शिव महोत्सव को लेकर शिवमंदिर मे तैयारी पूरे जोर-शोर से
मुरलीगंज(जिला-मधेपुरा)पुरूषोत्तम कुमार सिंह
शिव महोत्सव को लेकर शिवमंदिर मे तैयारी पूरे जोर-शोर से
सभी शिवमंदिरो मे महाशिवरात्रि एवम शिव महोत्सव और भक्तो द्वारा पूजा अर्चना के साथ मौके पर श्रद्धालुओ की भीड़ अधिक है!सभी शिवमंदिरो को अच्छे ढंग से सजाया गया है और शिव भक्तो मे बाबा भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना को लेकर वातावरण उत्सवी हो गया है सेन्ट्रल बैंक का शिवमंदिर और थाना चौक के पास शिवमंदिर और हटिया चौक का शिवमंदिर अच्छे तरह से सजाया गया है!बाबा भोलेनाथ के दरबार मे मनोवांछित फल की कामना करने वालो को शिव जी उन्हे कभी निराश नही करते है!

Monday, 13 February 2017
सिलेबस पूरा हुआ नहीं, तो विद्यार्थी कैसे देंगे मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा
पटना
रिंकू झा पटना : मैट्रिक की परीक्षा का बस दो हफ्ता रह गया है. हमेशा की तरह इस बार भी सिलेबस अाधा-अधूरा ही रह गया. स्कूल में शिक्षक के साथ विद्यार्थी भी गायब रहें. सिलेबस को पूरा करने के लिए साल भर राज्य सरकार की ओर से स्कूलों पर दबाव दिया गया. लेकिन, अब जब मैट्रिक की परीक्षा का समय आ गया, तो फिर जस-की-तस स्थिति बनी हुई है. शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि 85 फीसदी स्कूलों में सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है. इसका असर मैट्रिक के रिजल्ट पर फिर दिखेगा. 854 स्कूलों में ही है हर विषय के शिक्षक : विज्ञान, गणित और अंगरेजी के शिक्षकों को रख कर सिलेबस को पूरा करने का आदेश सरकार ने तो दे दिया. लेकिन, इन तीनों विषयों के अलावा सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत में भी शिक्षकों की भारी कमी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की बात करें, तो प्रदेश भर में 5,391 स्कूल हैं. इसमें से 854 स्कूल ऐसे हैं, जहां पर माध्यमिक स्तर के पांचों विषयों के शिक्षक मौजूद हैं. बाकी 4,537 स्कूलों में हर विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं है. विज्ञान में 1538 पद रिक्त है. गणित विषय में 1643 शिक्षकों के पद रिक्त है. समाजिक विज्ञान में 1533 शिक्षकों का पद रिक्त है. छोटे विषय में भी शिक्षकों की कमी है. ऐसे में संगीत में 475, मैथिली 35, गृह विज्ञान में 34 शिक्षकों के पद रिक्त हैं. सबसे ज्यादा पटना जिला में शिक्षकों का कमी : सबसे ज्यादा पटना जिले में शिक्षकों की कमी है. जिले में 970 शिक्षकों की कमी है. पूर्वी चंपारण में 734 शिक्षक माध्यमिक स्कूलों में विभिन्न विषयों में कम है. शिक्षकों की कमी हर जिले में है. ऐसे में कहीं पर भी सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है. स्कूलों में सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की कमी है. प्राइवेट स्कूलों के सामाजिक विषय के शिक्षक सरकारी स्कूलों में तैयारी करवाने जाते भी हैं. लेकिन, उन्हें यह कह कर लौटा लिया जाता है कि तीन ही विषय के शिक्षकाें को रखने का आदेश है. ऐसे में पटना जिला शिक्षा कार्यालय में हर दिन शिक्षक पहुंच रहे हैं. ऐसे में जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों को आदेश दिया जा रहा है कि जिस विषय में शिक्षक नहीं है, उसमें भी शिक्षकों को रखा जायें. विषय शिक्षकों की कमी गणित 1644 विज्ञान 1538 सामाजिक विज्ञान 1533 हिंदी 2215 अंगरेजी 2343 संस्कृत 1164 उर्दू 803 नियोजन की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही रिक्त पदों पर बहाली कर ली जायेगी. बहाली के बाद शिक्षकों की कमी दूर हो जायेगी. हर विषय की रिक्त पदों पर शिक्षक बहाल किये जायेंगे. राजीव प्रसाद सिंह रंजन, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा
Sunday, 12 February 2017
BSSC के खिलाफ एक दिवसीय विशाल धरना की तैयारी शुरू।
आगामी 20 फरबरी को पटना में छात्र लोक जनशक्ति पार्टी के तरफ से एक दिवसीय विशाल धरना दिया जायेगा।
जो की BSSC के स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द करने एवं BSSC के प्रश्न पत्र लीक में जितने भी दोषियों का नाम आया है,
उनके नाम को जनता के सामने खुलासा करें तथा उनके ऊपर CBI के द्वारा जांच करने का आदेश दिया जाये ।
इस बात की जानकारी देते हुए छात्र लोक जनशक्ति पार्टी के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अध्य्क्ष बमबम प्रीत ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को गर्दनी बाग पटना में 11 बजे से BSSC के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। बमबम प्रीत ने ये भी बताया कि विश्वविद्यालय क्षेत्र में आने वाले सातों जिलों के छात्रों की जिला अध्य्क्ष के सहयोग से एकजुट होकर धरना को सफल बनायें कंपन जारी है ।
वहीँ इस बात पे तिलकामांझी भागलपुर विश्विद्यालय के महासचिव सह सोशल मीडिया प्रभारी गौतम सिंह ने बताया की छात्र लोजपा के कार्यकर्त्ता एवं विद्याथियों के साथ *19 फरवरी को सेंकड़ों की संख्या में फरक्का एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना होंगे* ।
गौतम सिंह ने ये भी बताया कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले सभी कॉलेज में छात्र लोजपा के इकाई गठन के तैयारी में लगे हुए हैं ।
साथ ही धरना में भागीदारी के लिए सभी छात्र लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं सभी तमाम छात्र-छात्राओं को यह सन्देश देना चाहते है कि 20 फरवरी 2017 को पटना पहुँच कर इस आंदोलन को सफल बनाये ।

Wednesday, 8 February 2017
ब्रेकिंग: नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला बीएसएससी परीक्षा हुआ रद्द
अजित कुमार: बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में हुए धांधली पर बड़ा फैसला हो गया है बिहार के सीएम नितीश कुमार ने इस बात का पुष्टी कर दिया है कि बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के दोनों चरणों के परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम नीतीश कुमार ने इस बात कि जानकारी देते हुए कहा कि डीजीपी, मुख्य सचिव और एसआईटी टीम के प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर इसको रद्द करने का फैसला लिया गया है.
इससे पहले अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कह था कि बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा का पेपर लीक हुआ है उन्होंने इस बारे में ज्यादा बताते हुए कहा है कि ये सभी प्रश्नपत्र जिले के ट्रेजरी से हुआ है. प्रश्नपत्र मामले में बताते हुए कहा कि राज्य के सभी 38 जिलों के ट्रेजरी में प्रश्नपत्र को भेजा गया था जहां से ये प्रश्नपत्र लीक हुआ है सरकार से इस मामले में परीक्षा को रद्द करने की राय मांगी है. आयोग के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा की एसआईटी के पहली रिपोर्ट पर सरकार फैसला लेगी इस मामले में शाम तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
इससे पहले मिली जानकारी के मुताबिक़ एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में जुटी एसआईटी टीम ने सरकार से इस बीएसएससी परीक्षा को लेकर जांच में मिल रही साक्ष्य के आधार पर परीक्षार्थियो के हित में इस परीक्षा को रद्द करने का अनुशंसा किया. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की इंटर स्तरीय परीक्षा में हुई धांधली के बाद सरकार के कार्य कलाप पर सभी छात्र सवाल उठाते रहे हैं ऐसे यह संभावना जताई जा रही थी कि जल्द ही रद्द हो सकती है जो क्योंकि पहले भी सरकार के स्तर पर ऐसी घटना के बाद परीक्षा रद्द होती आयी है. इसलिए संभावना जताई जा रही थी कि इसपर जल्द फैसला लिया जा सकता हैं.
Friday, 3 February 2017
जिला मधेपुरा मुरलीगंज:-आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मे शांति पूर्वक हुई माँ शारदे की विसर्जन
पुरूषोतम कुमार सिंह की रिपोर्ट: -माँ शारदे की पुजा अर्चना विद्या और अच्छे ज्ञान के लिए की जाती है मगर ऐसा न होना अभिभावक की लापरवाही कही जाए तो बेहतर होगा। क्योंकि इस पूरे प्रारूप मे बच्चे ही शामिल होते है और ऐसे मे अभिभावको को सही और अच्छे संस्कार का पाठ अपने बच्चो को जरूर पढ़ाना चाहिए।सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि,प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं ।हममें जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं ।इनकी समृद्धि और स्वरूप का वैभव अद्भुत है ।
प्राचीन काल से ही नारी की पूजा अनेक रूपों में की जाती रही है ।आज बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी सरस्वती के रूप में पूजी जाती है ।महान आचारशास्त्री 'मनू' ने भी लिखा है:-" यत्र नार्यस्तू पूज्यते,रमनते तत्र देवता ।"काशीपुर से निकलकर गौशाला चौक से सिनेमा चौक से भ्रमण करते और इस विसर्जन मे सारा रोड ही जाम था गोलबजार से बलुवाहा पुल पर मूर्ती विसर्जन किया गया जिसमे विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक मौजूद थे और स्कूल के बच्चे भी शामिल थे

Wednesday, 1 February 2017
जिला मधेपुरा मुरलीगंज: - आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चो द्वारा मनाई गई धूमधाम से सरस्वती पूजा
पुरूषोतम कुमार सिंह की रिपोर्ट: -इस स्कूल के बच्चो द्वारा लगाया गया ऐगजविसन और चार्ट पेपर हर जगह लगा हुआ था और साथ ही साथ खाने-पीने की स्टाल भी गेम काउन्टर इत्यादी और बाहर से आये हुए अतिथियो का सम्मान भी और सभी बच्चो की रंग भी मेहनत लाई और सभी शिक्षको का भी योगदान रहा
जिसके निदेशक मानव कुमार सिंह कहा कि शिक्षा में ध्यान लगाने वाले व्यक्ति को ही ज्ञान प्राप्त होता है.
राकेश कुमार सिंह, कुमार गौरव धीरज वर्मा, अमन ठाकुर, मनोज कुमार, महाशय जी गिरीश त्रिवेदी, मंटू कुमार,जयप्रकाश सर,इत्यादि जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर विधि-विधान से पूजा की गयी और माता को नमन किया गया. इस अवसर पर पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

Tuesday, 31 January 2017
मुरलीगंज मे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर सभी क्षेत्रों में छात्र/छात्राओं में एक नई उत्साह
पुरूषोत्तम कुमार सिहं
मुरलीगंज जिला मधेपुरा मे सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालय से लेकर घर दरबाजे तक माँ सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर सभी क्षेत्रों में छात्र/छात्राओं में एक नई उत्साह देखने को मिल रही है जहां तक कि कितने सार्वजनिक संस्थानों में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने एवं माइक व लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सामूहिक आवेदन देकर प्रमीशन भी लेने का प्रयाश में है।
बताते चले कि विद्या की देवी सरस्वती माता की पूजा-अर्चना इस वार अन्य वर्षों की भांति इस वार एक नये उमंग के साथ तैयारी करते देखें जा रहे है। यह क्षेत्र कोसी माँ आँचल में बसने वाली क्षेत्र माना जाता है।यहाँ अधिकांशतः गरीब किसान व मजदूर ही निवास करते है लेकिन यहाँ के लोगों के दिलों में भक्ति भावना भी कूट-कूट कर भरी होती है।यहा तक की बच्चे से लेकर बूढ़े तक में माँ सरस्वती के प्रति श्रद्धा व विश्वास भरी होती है ।माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना को लेकर इस क्षेत्रों के सभी युवा/युवतियों ने 15 दिनों पहले से ही इसके तैयारी में लगे हुए थे। जहां कलाकारों ने भी माँ शारदे की प्रतिमा को सजाने संवारने में जुटे है।
Monday, 30 January 2017
7वें वेतनमा के लिए सरकार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन 16 को
सहरसा, निज प्रतिनिधि
सातवें वेतनमान के लिए राज्य भर के कर्मचारी 16 फरवरी को पटना में जुटेंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तीन दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन सोमवार को सातवां वेतन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर पटना में विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
ठेका, अनुबंध, आउटसोर्सिंग और स्कीम कर्मचारियों की सेवा नियमित और रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की मांग की। 18 हजार न्यूनतम वेतन सहित अन्य मांगों के लिए 2 मार्च को दिल्ली में संसद मार्च में बिहार से दो हजार कर्मचारियों के भाग लेने का निर्णय हुआ। शहर के कला भवन में सम्पन्न हुए सम्मेलन के अंतिम दिन सर्वसम्मति से नए सत्र के लिए पदधारकों का निर्वाचन किया गया। इसकी जानकारी महासंघ के महामंत्री राजकिशोर राय ने दी।
Saturday, 21 January 2017
मुरलीगंज जिला मधेपुरा आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल
Monday, 16 January 2017
मुरलीगंज आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के द्वारा मानव श्रृंखला
मुरलीगंज आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल छात्रों द्वारा मानव शृंखला यात्रा निकाला गया।
मुरलीगंज के बीडीओ अनुरंजन कुमार भी मौजूद थे
और साथ मे सारे विद्यालय परिवार के शिक्षक और शिक्षिकाए भी थे और निदेशक मानव कुमार सिंह
मानव श्रखला के लिए सभी छात्र और शिक्षक के द्वारा क्रमबद्ध कर के खरे रहे साथ ही छात्रों ने नशा मुक्त भारत के नारा लगाए

Sunday, 15 January 2017
कोसी टाइम्स की दूसरी वर्षगांठ धुमधाम से मन
पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिये स्मृति चिन्ह व शाँल दे किया गया सम्मानित
डीआरडीए भवन मधेपुरा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में रविवार को विचारों की एक अद्भूत श्रृंखला की गवाह ‘‘ कोसी टाइम्स कॉन्क्लेव’’ की शुरूआत की गई । कोसी के वेब डिजीटल पोर्टल‘‘कोसी टाइम्स’’की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन मधेपुरा के जिला पदाधिकारी मो0सोहैल,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर कोसी टाइम्स के संपादक स्ट्राइवर प्रशांत कुमार,उपसंपादक द्वय रजिउर रहमान,संजय कुमार सुमन ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
अपने उद्घाटन संबोधन में जिला पदाधिकारी मो0सौहेल ने कहा कि कोसी टाइम्स ने केवल दो साल के अपने सफर में डिजीटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई आयामों को स्थापित करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी कई सामाजिक सरोकारों का जिम्मेवारी पूर्वक निर्वहन किया है। मैं निरंतर कोसी टाइम्स से जुड़ा रहा और इसके खबरों से दो चार होता रहा। खबरो पर अच्छी पकड़ दिखी और पत्रकारिता के कसौटी पर शत प्रतिशत खरा उतरने का भरसक प्रयास किया है। जो काबिले तारीफ है। इसके लिए कोसी टाइम्स परिवार बधाई के पात्र हैं। कोसी टाइम्स डिजिटल की दुनियाँ में विश्व के पटल पर छा रहा है । कोसी टाइम्स पर खबरों को पढ़ने के साथ-साथ देखा जा रहा है।मेरी शुभकामनाऐं हैं कि कोसी टाइम्स और आगे बढ़े। पत्रकार निर्भय,स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से काम करें ।कभी घबराये नही।पत्रकार की सुरक्षा करने के लिये प्रशासन है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि कोसी टाइम्स ने मीडिया जगत के लिए एक अलग इतिहास गढ़ने का जो प्रयास किया है वह काफी काबिले तारीफ है। निकट भविष्य में कोसी टाइम्स वेब पत्रकारिता की दुनियाँ में राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान के रुप में स्थापित होगा। कोसी टाइम्स हर छोटी-बड़ी खबरों को प्रमुखता से स्थान दिया है। खबरों के मामले में यह सबसे तेज और आगे रहा। यह इसका बरप्पन है। हमारी शुभकामनाऐं कोसी टाइम्स के साथ है। इस मौके पर दयानंद भारती,डा.निरंजन कुमार,प्रो.श्यामलकिशोर यादव,मो.शौकत अली,संत कुमार,परवेज़ अख्तर,सत्यनारायण झा,राकेश कुमार सिंह,बबीता कुमारी,डा.विनय कुमार,डा.प्रज्ञा प्रसाद,डा.जवाहर पासवान,थाना अध्यक्ष मनीष कुमार,किशोर कुमार आदि ने जम कर कोसी टाइम्स की तारीफ की और बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएँ की।
इस अवसर पर कोसी के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को कोसी टाइम्स परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मान के लिए कन्हैया ठाकुर,परवेज अख्तर,संतोष कुमार,कला संस्कृति सम्मान के लिए संजय कुमार,नवाचार रंगमंडल,स्नेहा झा,कोशी क्षेत्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान के लिए अजय कुमार कोशी बिहार,सोनभद्र एक्सप्रेस सिमरी बख्तियारपुर संवाददाता ब्रजेश भारती,कोसी खेल रत्न सम्मान के लिए संत कुमार,सवीना परवीन,ललिता कुमारी,सामाजिक जागरूकता सम्मान के लिए बबीता कुमारी सिपौल,उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए बिपीन कुमार सिंह,उत्कृष्ट युवा वक्ता सम्मान हर्षवर्द्धन सिंह राठौर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए मधेपुरा के जिला पदाधिकारी मो0सोहैल,मधेपुरा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सत्यनारायण झा द्वारा मेमंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोसी टाइम्स के प्रधान सम्पादक स्व.देवाशीष बोस के अग्रज तपन घोष ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोसी टाइम्स के उपसम्पादक संजय कुमार सुमन ने की।
Wednesday, 11 January 2017
मानव श्रृंखला को लेकर बैठक आयोजित
राकेश यादव, टुडे बिहार न्यूज सहरसा :-
- आगामी 21 जनवरी को राज्य भर में शराबबंदी मे समर्थन में होने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के उच्च विद्यालय के प्रांगण मे ग्राम सभा का आयोजन वुधवार को किया गया.जिसमे आम लोगो को मानव श्रृंखला में बड़े पैमाने पर भाग लेने के लिए जागरूक किया गया.इस मौके पर सभा की अध्यक्षता कर रहे पंचायत के मुखिया रमेश यादव ने कहा कि मानव श्रृंखला मे भाग लेकर नशामुक्ती के मुहिम मे सरकार का साथ दे ताकि समाज नशामुक्त हो सके ! उन्सहोनें कहा कि यह मानव श्रृंखला देश में ही नही पुरे दुनिया में अजूबा होगा इस में पंचायत से अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे ! वही इंदिरा आवास के दुसरी लंबित किस्त निकासी के लिए फोटो और फार्म जमा करने को कहा गया. इस मौके पर आवास सहायक प्रणब सिंह , चन्द्रदेव मुखिया , समाजसेवी पिन्टु शर्मा , सरपंच राजनारायण सिह , समतलाल यादव , त्रिभुवन यादव सभी वार्ड सदस्य सहित सभी पंच और सैकड़ो महिला , युवा सहित पंचायत के जनता उपस्थित थे.
Tuesday, 10 January 2017
http://freeonlinennews.blogspot.com
सुग्रीव कुमार शर्मा,पिपरासी(प.च.) :-मध्य निषेध दिवस पर बिहार-यूपी सिमा के बिनही घाट से लेकर गौतम बुद्ध सेतु धनहा तक मानव श्रृंखला का आयोजन भव्य रुप से किया जाएगा।आगामी 21 जनवरी को प्रखंड के सभी सरकारी,गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 5 से लेकर 10 तक के छात्र-छात्राएं सहित आंगनवाड़ी सेविका,सहायिका,आशा,प्रखंड व अंचल कर्मी,समाजसेवी आदि सभी आम जन भी अपना- अपना सहयोग करे इसको ले मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड के विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं,आशा कार्यकर्ती व अन्य लोगों की बैठक करते हुए बीडीओ मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने सभी लोगों से अपील किया कि जिला पदाधिकारी के द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड के सभी विभाग के कर्मचारी सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण मद्य निषेध दिवस पर अपना पूर्ण सहयोग करें और निर्धारित तिथि को समय से पहुंचकर विराट मानव श्रृंखला के आयोजन में को सफल बनाए।बीडीओ ने बताया कि यूपी बिहार सीमा से लेकर गौतम बुद्ध सेतु तक लगभग 10 किलोमीटर की दूरी का मानव श्रृंखला बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो पिपरासी व मधुबनी प्रखंड की मानव श्रखला को जोड़ेगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों,आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित अन्य विभाग के सभी कर्मियों को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है और निर्देश दिया गया हैं की समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।सेविकाओं को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक सेविका अपने-अपने पोषक क्षेत्र से कम से कम 20 महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल करेंगी।वहीं आशा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र से 10 – 10 महिलाओं को इस कार्यक्रम में लाएं।वही बैठक में उपस्थित विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से अपील करते हुए बीडीओ ने कहा की कक्षा पांच से लेकर हाई स्कूल के सभी बच्चे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ताकि मानव श्रृंखला का कार्यक्रम भव्य रुप से संपन्न हो सके। बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ललन कुशवाहा,उप प्रमुख तबरेज आलम,सहित सभी विद्यालय के शिक्षक ,आंगनवाड़ी सेविका अन्य सभी विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
👏बिहार लाईव न्यूज24 में आप सभी का स्वागत है । हर पल की ताजा एवं ब्रेकिंग खबरों का अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ http://freeonlinennews.blogspot.com
👏बिहार लाईव न्यूज24 में आप सभी का स्वागत है । हर पल की ताजा एवं ब्रेकिंग खबरों का अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ http://freeonlinennews.blogspot.com
Sunday, 8 January 2017
मधेपुरा(संजय कुमार सुमन )
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया ग्राम पंचायत में स्थित पालिटेक्निक कॉलेज के आगे बीते शनिवार की रात्रि करीब दो बजे भीषण आग लगने से फूस के बने दो घर समेत गाय का एक बच्चा व दो दुकान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रूपये के सम्पत्ति के नुकसान होने की संभवाना बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार करीब दो बजे रात्रि को जब सारे लोग भीषण ठंड में अपने-अपने घरों में सोये हुए थे, तभी यहाँ भीषण आग ने अपना तांडव मचाना शुरू किया।जब तक नींद से जगकर आदमी कुछ समझ पाते तब तक आग ने गाय के लिये बने फूस के दो बासा समेत सैलून व किराना दुकान को जला कर राख कर डाला।पीड़ित व पशुपालक वासुदेव मंडल ने रोते हुए बताया कि आग में बुरी तरह झुलस चुकी गाय को तो मैंने किसी तरह निकाल लिया परंतु उठ रही भीषण आग की लपटों ने हमें खूँटी से बंधे गाय के बच्चे तक पहुँचने नहीं दिया,और मेरी नजर के सामने बछड़े ने दम तोड़ दिया। सैलून व किराना दुकानदार मुकेश ठाकुर ने बताया कि अन्य दिनों के तरह हमलोग दुकान बंद कर सोने चले गये थे। सुबह शोरगुल सुन जब मैं भागता हुआ यहाँ तक पहुँचा, तब तक मेरा दोनों दुकान जलकर राख हो चुका था। मुकेश ठाकुर ने बताया कि मैंने अपने परिवार के भरण-पोषण के लिये उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक धुरिया से ऋण लेकर अपना स्वरोजगार किया था। परंतु शनिवार की रात्रि मेरे लिये काल बनकर आई और मेरा सारे सपनों को जलाकर राख कर डाला।
- भीषण ठंड में अज्ञात कारणों से लगे भीषण आग से पालिटेक्निक कॉलेज के आसपास पूर्व से रह रहे दर्जनों पशुपालकों तथा दुकानदारों में एक अनहोनी घटना का डर सा महौल व्याप्त कर दिया है। पीड़ितों ने अंचलाधिकारी चौसा व थानाध्यक्ष चौसा को उक्त घटना का लिखित आवेदन देकर उचित सरकारी सहायता के लिये गुहार लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य अभिषेक दत्त उर्फ विक्की सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मारूति नंदन सिंह उर्फ बूआ बाबू, समाजसेवी कुन्दन घोषईवाला, मुखिया प्रतिनिधि विनोद प्र० यादव, गोपाल कुमार यादव, वार्ड सदस्य उदय मंडल, धनराज सिंह, राकिब उर्फ लीलो, कुणाल भगत, अभिषेक कुमार आदि ने घटना स्थल पर पहँच पीड़ितों से मुलाकात किया तथा दु:ख की इस घड़ी में यथासंभव मदद का भरोसा भी दिया।
Wednesday, 4 January 2017
थानाध्यक्षों के खिलाफ वारंट
- आरा : भोजपुर जिले में पूर्व में कार्यरत चार थानाध्यक्षों पर गवाही नहीं देने के आरोप में वारंट निर्गत किया गया है. व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम प्रणव शंकर ने दस साल पूर्व के एक मुकदमे में चार थानाध्यक्षों द्वारा कोर्ट में आकर गवाही नहीं देने पर इमादपुर थानाध्यक्ष राजेश वर्णपाल, तत्कालीन सिकरहटा थानाध्यक्ष राजीव नयन, तत्कालीन अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष एनके मिश्रा व चरपोखरी के तत्कालीन थानाध्यक्ष शब्बीर अहमद के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया है. सहायक अभियोजन पदाधिकारी ने बताया कि पीरो थाना अंतर्गत चारूग्राम, बिहटा में एक वीडियो सिनेमा हॉल पर 2007 को छापेमारी की गयी थी, जिसमें डीवीडी, कैसेट सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया था.
Subscribe to:
Comments (Atom)