Tuesday, 31 January 2017

मुरलीगंज मे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर सभी क्षेत्रों में छात्र/छात्राओं में एक नई उत्साह

             
पुरूषोत्तम कुमार सिहं
मुरलीगंज जिला मधेपुरा मे सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालय से लेकर  घर दरबाजे तक माँ सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर सभी क्षेत्रों में छात्र/छात्राओं में एक नई उत्साह देखने को मिल रही है जहां तक कि कितने सार्वजनिक संस्थानों में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने एवं   माइक व लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सामूहिक आवेदन देकर प्रमीशन भी लेने का प्रयाश में है।
                  
बताते चले कि विद्या की देवी सरस्वती माता की पूजा-अर्चना इस वार अन्य वर्षों की भांति इस वार एक नये उमंग के साथ तैयारी करते देखें जा रहे है। यह क्षेत्र कोसी माँ आँचल में बसने वाली क्षेत्र माना जाता है।यहाँ अधिकांशतः गरीब किसान व मजदूर ही निवास करते है लेकिन यहाँ के लोगों के दिलों में भक्ति भावना भी कूट-कूट कर भरी होती है।यहा तक की बच्चे से लेकर बूढ़े तक में माँ सरस्वती के प्रति श्रद्धा व विश्वास भरी होती है ।माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना को लेकर इस क्षेत्रों के सभी युवा/युवतियों ने 15 दिनों पहले से ही इसके तैयारी में लगे हुए थे। जहां कलाकारों ने भी माँ शारदे की प्रतिमा को सजाने संवारने में जुटे है। 

Monday, 30 January 2017

7वें वेतनमा के लिए सरकार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन 16 को

   
सहरसा, निज प्रतिनिधि
सातवें वेतनमान के लिए राज्य भर के कर्मचारी 16 फरवरी को पटना में जुटेंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तीन दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन सोमवार को सातवां वेतन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर पटना में विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
ठेका, अनुबंध, आउटसोर्सिंग और स्कीम कर्मचारियों की सेवा नियमित और रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की मांग की। 18 हजार न्यूनतम वेतन सहित अन्य मांगों के लिए 2 मार्च को दिल्ली में संसद मार्च में बिहार से दो हजार कर्मचारियों के भाग लेने का निर्णय हुआ। शहर के कला भवन में सम्पन्न हुए सम्मेलन के अंतिम दिन सर्वसम्मति से नए सत्र के लिए पदधारकों का निर्वाचन किया गया। इसकी जानकारी महासंघ के महामंत्री राजकिशोर राय ने दी।

Saturday, 21 January 2017

मुरलीगंज जिला मधेपुरा आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल

 आज शराबबंदी के समर्थन में सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाकर लोगों का दिल जीत लिया. इस मानव श्रृंखला में कथित तौर पर 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया. इस आयोजन में ज्यादातर छात्र और छात्राओं ने भाग लिया.. छात्राओं ने बताया कि शराबबंदी बहुत जरुरी है और यह पुरे देश में होनी चाहिए. लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि अब भी बिहार में पूर्ण शराबबंदी नहीं हैं इसे और शक्ति से लागु करना चाहिए.

Monday, 16 January 2017

मुरलीगंज आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के द्वारा मानव श्रृंखला

मुरलीगंज आक्सफोर्ड पब्लिक  स्कूल  छात्रों द्वारा मानव शृंखला यात्रा निकाला गया।
मुरलीगंज के बीडीओ अनुरंजन कुमार भी मौजूद थे
और साथ मे सारे विद्यालय परिवार के शिक्षक और शिक्षिकाए  भी थे और निदेशक मानव कुमार सिंह
मानव श्रखला के लिए सभी छात्र  और शिक्षक के द्वारा क्रमबद्ध कर के खरे रहे साथ ही छात्रों ने नशा मुक्त भारत के नारा लगाए

Sunday, 15 January 2017

कोसी टाइम्स की दूसरी वर्षगांठ धुमधाम से मन





पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिये स्मृति चिन्ह व शाँल दे किया गया सम्मानित
डीआरडीए भवन मधेपुरा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में रविवार को विचारों की एक अद्भूत श्रृंखला की गवाह ‘‘ कोसी टाइम्स कॉन्क्लेव’’ की शुरूआत की गई । कोसी के वेब डिजीटल पोर्टल‘‘कोसी टाइम्स’’की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य  में आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन मधेपुरा के जिला पदाधिकारी मो0सोहैल,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर कोसी टाइम्स के संपादक स्ट्राइवर प्रशांत कुमार,उपसंपादक द्वय रजिउर रहमान,संजय कुमार सुमन ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
अपने उद्घाटन संबोधन में जिला पदाधिकारी मो0सौहेल ने कहा कि कोसी टाइम्स ने केवल दो साल के अपने सफर में डिजीटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई आयामों को स्थापित करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी कई सामाजिक सरोकारों का जिम्मेवारी पूर्वक निर्वहन किया है। मैं निरंतर कोसी टाइम्स से जुड़ा रहा और इसके खबरों से दो चार होता रहा। खबरो पर अच्छी पकड़ दिखी और पत्रकारिता के कसौटी पर शत प्रतिशत खरा उतरने का भरसक प्रयास किया है। जो काबिले तारीफ है। इसके लिए कोसी टाइम्स परिवार बधाई के पात्र हैं। कोसी टाइम्स डिजिटल की दुनियाँ में विश्व के पटल पर छा रहा है । कोसी टाइम्स पर खबरों को पढ़ने के साथ-साथ देखा जा रहा है।मेरी शुभकामनाऐं हैं कि कोसी टाइम्स और आगे बढ़े। पत्रकार  निर्भय,स्वतंत्र  एवं निष्पक्ष रुप से काम करें ।कभी घबराये नही।पत्रकार की सुरक्षा करने के लिये प्रशासन है।
               पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि कोसी टाइम्स ने मीडिया जगत के लिए एक अलग इतिहास गढ़ने का जो प्रयास किया है वह काफी काबिले तारीफ है। निकट भविष्य में कोसी टाइम्स वेब पत्रकारिता की दुनियाँ में राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान के रुप में स्थापित होगा। कोसी टाइम्स हर छोटी-बड़ी खबरों को प्रमुखता से स्थान दिया है। खबरों के मामले में यह सबसे तेज और आगे रहा। यह इसका बरप्पन है। हमारी शुभकामनाऐं कोसी टाइम्स के साथ है। इस मौके पर  दयानंद भारती,डा.निरंजन कुमार,प्रो.श्यामलकिशोर यादव,मो.शौकत अली,संत कुमार,परवेज़ अख्तर,सत्यनारायण झा,राकेश कुमार सिंह,बबीता कुमारी,डा.विनय कुमार,डा.प्रज्ञा प्रसाद,डा.जवाहर पासवान,थाना अध्यक्ष मनीष कुमार,किशोर कुमार आदि ने जम कर कोसी टाइम्स की तारीफ की और बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएँ की।
इस अवसर पर कोसी के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को कोसी टाइम्स परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मान के लिए कन्हैया ठाकुर,परवेज अख्तर,संतोष कुमार,कला संस्कृति सम्मान के लिए संजय कुमार,नवाचार रंगमंडल,स्नेहा झा,कोशी क्षेत्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान के लिए अजय कुमार कोशी बिहार,सोनभद्र एक्सप्रेस सिमरी बख्तियारपुर संवाददाता  ब्रजेश भारती,कोसी खेल रत्न सम्मान के लिए संत कुमार,सवीना परवीन,ललिता कुमारी,सामाजिक जागरूकता सम्मान के लिए बबीता कुमारी सिपौल,उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए बिपीन कुमार सिंह,उत्कृष्ट युवा वक्ता सम्मान हर्षवर्द्धन सिंह राठौर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए मधेपुरा के जिला पदाधिकारी मो0सोहैल,मधेपुरा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सत्यनारायण झा द्वारा  मेमंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कोसी टाइम्स के प्रधान सम्पादक स्व.देवाशीष बोस के अग्रज तपन घोष ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोसी टाइम्स के उपसम्पादक संजय कुमार सुमन ने की।

Wednesday, 11 January 2017

मानव श्रृंखला को लेकर बैठक आयोजित



राकेश यादव, टुडे बिहार न्यूज सहरसा :-


  1. आगामी 21 जनवरी को राज्य भर में शराबबंदी मे समर्थन में होने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के उच्च विद्यालय के प्रांगण मे ग्राम सभा का आयोजन वुधवार को किया गया.जिसमे आम लोगो को मानव श्रृंखला में बड़े पैमाने पर भाग लेने के लिए जागरूक किया गया.इस मौके पर सभा की अध्यक्षता कर रहे पंचायत के मुखिया रमेश यादव ने कहा कि मानव श्रृंखला मे भाग लेकर नशामुक्ती के मुहिम मे सरकार का साथ दे ताकि समाज नशामुक्त हो सके ! उन्सहोनें कहा कि यह मानव श्रृंखला देश में ही नही पुरे दुनिया में अजूबा होगा इस में पंचायत से अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे ! वही इंदिरा आवास के दुसरी लंबित किस्त निकासी के लिए फोटो और फार्म जमा करने को कहा गया. इस मौके पर आवास सहायक प्रणब सिंह , चन्द्रदेव मुखिया , समाजसेवी पिन्टु शर्मा , सरपंच राजनारायण सिह , समतलाल यादव , त्रिभुवन यादव सभी वार्ड सदस्य सहित सभी पंच और  सैकड़ो महिला , युवा सहित पंचायत के जनता उपस्थित थे.

Tuesday, 10 January 2017

http://freeonlinennews.blogspot.com

सुग्रीव कुमार शर्मा,पिपरासी(प.च.) :-मध्य निषेध         दिवस पर बिहार-यूपी सिमा के बिनही घाट से लेकर गौतम बुद्ध सेतु धनहा तक मानव श्रृंखला का आयोजन भव्य रुप से किया जाएगा।आगामी 21 जनवरी को प्रखंड के सभी सरकारी,गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 5 से लेकर 10 तक के छात्र-छात्राएं सहित आंगनवाड़ी सेविका,सहायिका,आशा,प्रखंड व अंचल कर्मी,समाजसेवी आदि सभी आम जन भी अपना- अपना सहयोग करे इसको ले मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड के विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं,आशा कार्यकर्ती व अन्य लोगों की बैठक करते हुए बीडीओ मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने सभी लोगों से अपील किया कि जिला पदाधिकारी के द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड के सभी विभाग के कर्मचारी सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण मद्य निषेध दिवस पर अपना पूर्ण सहयोग करें और निर्धारित तिथि को समय से पहुंचकर विराट मानव श्रृंखला के आयोजन में को सफल बनाए।बीडीओ ने बताया कि यूपी बिहार सीमा से लेकर गौतम बुद्ध सेतु तक लगभग 10 किलोमीटर की दूरी का मानव श्रृंखला बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो पिपरासी व मधुबनी प्रखंड की मानव श्रखला को जोड़ेगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों,आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित अन्य विभाग के सभी कर्मियों को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है और निर्देश दिया गया हैं की समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।सेविकाओं को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक सेविका अपने-अपने पोषक क्षेत्र से कम से कम 20 महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल करेंगी।वहीं आशा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र से 10 – 10 महिलाओं को इस कार्यक्रम में लाएं।वही बैठक में उपस्थित विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से अपील करते हुए बीडीओ ने कहा की कक्षा पांच से लेकर हाई स्कूल के सभी बच्चे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ताकि मानव श्रृंखला का कार्यक्रम भव्य रुप से संपन्न हो सके। बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ललन कुशवाहा,उप प्रमुख तबरेज आलम,सहित सभी विद्यालय के शिक्षक ,आंगनवाड़ी सेविका अन्य सभी विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
👏बिहार लाईव न्यूज24 में आप सभी का स्वागत है । हर पल की ताजा एवं ब्रेकिंग खबरों का अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ http://freeonlinennews.blogspot.com 

Sunday, 8 January 2017

मधेपुरा(संजय कुमार सुमन )
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया ग्राम पंचायत में स्थित पालिटेक्निक कॉलेज के आगे बीते शनिवार की रात्रि करीब दो बजे भीषण आग लगने से फूस के बने दो घर समेत गाय का एक बच्चा व दो दुकान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रूपये के सम्पत्ति के नुकसान होने की संभवाना बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार करीब दो बजे रात्रि को जब सारे लोग भीषण ठंड में अपने-अपने घरों में सोये हुए थे, तभी यहाँ भीषण आग ने अपना तांडव मचाना शुरू किया।जब तक नींद से जगकर आदमी कुछ समझ पाते तब तक आग ने गाय के लिये बने फूस के दो बासा समेत सैलून व किराना दुकान को जला कर राख कर डाला।पीड़ित व पशुपालक वासुदेव मंडल ने रोते हुए बताया कि आग में बुरी तरह झुलस चुकी गाय को तो मैंने किसी तरह निकाल लिया परंतु उठ रही भीषण आग की लपटों ने हमें खूँटी से बंधे गाय के बच्चे तक पहुँचने नहीं दिया,और मेरी नजर के सामने बछड़े ने दम तोड़ दिया। सैलून व किराना दुकानदार मुकेश ठाकुर ने बताया कि अन्य दिनों के तरह हमलोग दुकान बंद कर सोने चले गये थे। सुबह शोरगुल सुन जब मैं भागता हुआ यहाँ तक पहुँचा, तब तक मेरा दोनों दुकान जलकर राख हो चुका था। मुकेश ठाकुर ने बताया कि मैंने अपने परिवार के भरण-पोषण के लिये उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक धुरिया से ऋण लेकर अपना स्वरोजगार किया था। परंतु शनिवार की रात्रि मेरे लिये काल बनकर आई और मेरा सारे सपनों को जलाकर राख कर डाला।
  1. भीषण ठंड में अज्ञात कारणों से लगे भीषण आग से पालिटेक्निक कॉलेज के आसपास पूर्व से रह रहे दर्जनों पशुपालकों तथा दुकानदारों में एक अनहोनी घटना का डर सा महौल व्याप्त कर दिया है। पीड़ितों ने अंचलाधिकारी चौसा व थानाध्यक्ष चौसा को उक्त घटना का लिखित आवेदन देकर उचित सरकारी सहायता के लिये गुहार लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य अभिषेक दत्त उर्फ विक्की सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मारूति नंदन सिंह उर्फ बूआ बाबू, समाजसेवी कुन्दन घोषईवाला, मुखिया प्रतिनिधि विनोद प्र० यादव, गोपाल कुमार यादव, वार्ड सदस्य उदय मंडल, धनराज सिंह, राकिब उर्फ लीलो, कुणाल भगत, अभिषेक कुमार आदि ने घटना स्थल पर पहँच पीड़ितों से मुलाकात किया तथा दु:ख की इस घड़ी में यथासंभव मदद का भरोसा भी दिया।

Wednesday, 4 January 2017

थानाध्यक्षों के खिलाफ वारंट

  1. आरा : भोजपुर जिले में पूर्व में कार्यरत चार थानाध्यक्षों पर गवाही नहीं देने के आरोप में वारंट निर्गत किया गया है. व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम प्रणव शंकर ने दस साल पूर्व के एक मुकदमे में चार थानाध्यक्षों द्वारा कोर्ट में आकर गवाही नहीं देने पर इमादपुर थानाध्यक्ष राजेश वर्णपाल, तत्कालीन सिकरहटा थानाध्यक्ष राजीव नयन, तत्कालीन अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष एनके मिश्रा व चरपोखरी के तत्कालीन थानाध्यक्ष शब्बीर अहमद के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया है. सहायक अभियोजन पदाधिकारी ने बताया कि पीरो थाना अंतर्गत चारूग्राम, बिहटा में एक वीडियो सिनेमा हॉल पर  2007 को छापेमारी की गयी थी, जिसमें डीवीडी, कैसेट सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया था.