Thursday, 6 April 2017

मुरलीगंज कडी सुरक्षा में रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा

जिला- मधेपुरा मुरलीगंज से पुरूषोतम कुमार सिंह
प्रशासनिक खौफ में गुजां जय श्री राम
सिनैमा चौक से गौशाला चौक और गोल   बाजार से मिडल चौक तक हुआ पद यात्रा
एसडीओं,डीएसपी,बीडीओ,सीओ सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस लगी रही सुरक्षा मेंपद यात्रा के रास्ते में जय श्री राम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। भगवा घ्वजधारी सैकड़ों युवा पैदल,मोटरसाईकिल से इस यात्रा में शामिल हुआ
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनुमंडल प्रशासन के एसडीओं,डीएसपी,बीडीओ,सीओं व आधा दर्जन थानाध्यक्षों के मौजूदगी में यह शोभा यात्रा यह सम्पन्न होने के बाद अनुमंडल प्रशासन ने राहत की सांस ली शोभा यात्रा में राहुल मिश्रा ,विजय यादव वार्ड पार्षद दिनेश मिश्रा (बाबा) पप्पू कुमार, डिम्पल पासवान , जसपाल सिंह राणा,भास्कर यादव,कृष्णा त्रिवेदी  इत्यादी सम्मलित थे

Monday, 13 March 2017

परिवार के तरफ से अपको और अाप के परिवार को होली हार्दिक शुभकामनाएं ।

पुरूषोतम कुमार सिंह मुरलीगंज जिला मधेपुरा से परिवार के तरफ से अपको और अाप के परिवार को होली हार्दिक शुभकामनाएं ।



 किसी अपने से बात करें; अपने किसी ख़ास को याद करें; किया जो फैसला होली की बधाई कहने का; तो दिल ने कहा क्यों ना आपसे शुरुआत करें। होली की हार्दिक बधाई पिछले कई दिनों से शोले फिल्‍म का गब्‍बर सिंह का कहा गया एक डॉयलॉग रह-रह कर सुनाई दे रहा है कि होली कब है, होली कब है. मीडिया के फील्‍ड में काम की उलझनों के बीच याद ही नहीं रहता कि होली कब है, इसलिए हर कोई एक-दूसरे से बार-बार पूछता रहता है कि होली कब है. क्‍योंकि इस दिन अवकाश मिलने वाला है. इस दिन न तो कोई रामगढ लूटने जाना है और न ही होली खेलनी है. पर हां इतना जरूर है कि होली पर दुश्मनों से प्यार से गले मिलकर गिले-शिकवों को दूर करने का प्रयास जरूर करते है. यह अलग बात है कि वह दूर होते है या यूं ही बने रहेंगे. कई सालों से दिल में गहरी पैठ बनाए गिले-शिकवे मिलावटी सामग्री से तो बने नहीं है कि रंगों की बाढ़ उन्हें अपने साथ बहा ले जाती. उनको तो हमने वर्षों सींचा है और फिर जब से होश संभाला तब से अपने कैरियर से ज्यादा ध्यान हमने अपने गिले-शिकवों को दिया है ताकि वह इतने मजबूत हो जाए कि कोई उनको हिला न सके. इस होली पर कुछेक के गले भी मिलेंगे, भले ही वह हमको पहचाने या न पहचाने. कबीर दास कह गए थे ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में प्रलय होएगी, बहुरी करोगे कब. इस बात पर अमल करे भी कैसे. इस‍के लिए समय भी तो मिलना चाहिए. समय मिले तब किसी से मिलने का विचार बनाया जाए, शुक्र है कि इस मारामारी के दौर में एक दिन का अवकाश मिल जाए यह बहुत राहत देने वाला होता है. इसलिए होली की याद आती है. मेरा दिल कह रहा है कि इस होली पर नाराज हो चुके परिचितों को मिलकर अपने गिले शिकवे दूर किए जाए, लेकिन दिमाग कह रहा है कि अब क्यों दुश्मनों को गले लगा रहो हो, क्यों फालतू में अपने गिले-शिकवों के बेघर करने में लगे हो, जब इतने सालों से तुमने उनको अपने दिल से नहीं निकाला तो फिर अब क्यों? खैर कोई बात नहीं, प्रयास तो किया ही जाएगा, सफल रहा तो अच्‍छा, नहीं तो फिर तो अगली होली का इंतजार. एक बार पुनः आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Sunday, 26 February 2017

श्री-श्री ठाकुर अनुकूलचनद 128 जन्मोत्सव पर मुरलीगंज आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चो ने भूमिका को अच्छे तरह से निभाया

मुरलीगंज जिला मधेपुरा से पुरूषोतम कुमार सिंह
श्री श्री ठाकुर अनुकूलचनद जी का कहना है कि सबके जीवन में मुसीबत आती है, किंतु उस समय बुद्धिभ्रष्ट हो जाय तो और भी सत्यानाश हो सकता है। जो यजन, याजन, इष्टभृति करता है उसका दिमाग बहुत कुछ ठीक रहता है। इसलिए विपत्ति-आपत्ति अधिक पेंचीदी नहीं हो पाती। यजन, याजन, इष्टभृति करना एवं इष्टचलन से चलना माने है मुसीबत को अतिक्रम करने के पथ पर चलना। मनुष्य के जीवन में मुसीबत ही नहीं आई हो, ऐसा क्या कहीं होता है? वह उसके विगत जीवन का कर्मफल है ; अज्ञानता है, प्रवृति चलन है, परिवेश के साथ योगसूत्र है- इन सब नाना छिद्रों के जरिये दुःख टपक पड़ते हैं उन्हें बंद करने के लिये ही यजन, याजन, इष्टभृति है। इहकाल परकाल के लिये, औरों के लिये, एक शब्द में सब काल के मंगल के लिये ही यजन, याजन, इष्टभृति पालनीय है। इन त्रयी में से किसी को भी यदि क्षुन्ण रखते हैं तो उतनी समता खो बैठोगे।

Thursday, 23 February 2017

शिव महोत्सव को लेकर शिवमंदिर मे तैयारी पूरे जोर-शोर से

मुरलीगंज(जिला-मधेपुरा)पुरूषोत्तम कुमार सिंह
शिव महोत्सव को लेकर शिवमंदिर मे तैयारी पूरे जोर-शोर से


सभी शिवमंदिरो मे महाशिवरात्रि एवम शिव महोत्सव और भक्तो द्वारा पूजा अर्चना के साथ मौके पर श्रद्धालुओ की भीड़ अधिक है!सभी शिवमंदिरो को अच्छे ढंग से सजाया गया है और शिव भक्तो मे बाबा भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना को लेकर वातावरण उत्सवी हो गया है सेन्ट्रल बैंक का शिवमंदिर और थाना चौक के पास शिवमंदिर और हटिया चौक का शिवमंदिर अच्छे तरह से सजाया गया है!बाबा भोलेनाथ के दरबार मे मनोवांछित फल की कामना करने वालो को शिव जी उन्हे कभी निराश नही करते है!

Monday, 13 February 2017

सिलेबस पूरा हुआ नहीं, तो विद्यार्थी कैसे देंगे मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा


पटना
रिंकू झा पटना : मैट्रिक की परीक्षा का बस दो हफ्ता रह गया है. हमेशा की तरह इस बार भी सिलेबस अाधा-अधूरा ही रह गया. स्कूल में शिक्षक के साथ विद्यार्थी भी गायब रहें. सिलेबस को पूरा करने के लिए साल भर राज्य सरकार की ओर से स्कूलों पर दबाव दिया गया. लेकिन, अब जब मैट्रिक की परीक्षा का समय आ गया, तो फिर जस-की-तस स्थिति बनी हुई है. शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि 85 फीसदी स्कूलों में सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है. इसका असर मैट्रिक के रिजल्ट पर फिर दिखेगा. 854 स्कूलों में ही है हर विषय के शिक्षक : विज्ञान, गणित और अंगरेजी के शिक्षकों को रख कर सिलेबस को पूरा करने का आदेश सरकार ने तो दे दिया. लेकिन, इन तीनों विषयों के अलावा सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत में भी शिक्षकों की भारी कमी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की बात करें, तो प्रदेश भर में 5,391 स्कूल हैं. इसमें से 854 स्कूल ऐसे हैं, जहां पर माध्यमिक स्तर के पांचों विषयों के शिक्षक मौजूद हैं. बाकी 4,537 स्कूलों में हर विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं है. विज्ञान में 1538 पद रिक्त है. गणित विषय में 1643 शिक्षकों के पद रिक्त है. समाजिक विज्ञान में 1533 शिक्षकों का पद रिक्त है. छोटे विषय में भी शिक्षकों की कमी है. ऐसे में संगीत में 475, मैथिली 35, गृह विज्ञान में 34 शिक्षकों के पद रिक्त हैं. सबसे ज्यादा पटना जिला में शिक्षकों का कमी : सबसे ज्यादा पटना जिले में शिक्षकों की कमी है. जिले में 970 शिक्षकों की कमी है. पूर्वी चंपारण में 734 शिक्षक माध्यमिक स्कूलों में विभिन्न विषयों में कम है. शिक्षकों की कमी हर जिले में है. ऐसे में कहीं पर भी सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है. स्कूलों में सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की कमी है. प्राइवेट स्कूलों के सामाजिक विषय के शिक्षक सरकारी स्कूलों में तैयारी करवाने जाते भी हैं. लेकिन, उन्हें यह कह कर लौटा लिया जाता है कि तीन ही विषय के शिक्षकाें को रखने का आदेश है. ऐसे में पटना जिला शिक्षा कार्यालय में हर दिन शिक्षक पहुंच रहे हैं. ऐसे में जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों को आदेश दिया जा रहा है कि जिस विषय में शिक्षक नहीं है, उसमें भी शिक्षकों को रखा जायें. विषय शिक्षकों की कमी गणित 1644 विज्ञान 1538 सामाजिक विज्ञान 1533 हिंदी 2215 अंगरेजी 2343 संस्कृत 1164 उर्दू 803 नियोजन की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही रिक्त पदों पर बहाली कर ली जायेगी. बहाली के बाद शिक्षकों की कमी दूर हो जायेगी. हर विषय की रिक्त पदों पर शिक्षक बहाल किये जायेंगे. राजीव प्रसाद सिंह रंजन, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा