ग्रीटिंग कार्डस का बाजार मंदा, फेसबुकिया हुए लोग
आज से एक दशक पूर्व नववर्ष आते हीं लोग अपने चाहनेवालों, करीबी दोस्त-रिश्तेदारों के लिए बाजार से रंग-बिरंगे ग्रिटिंग कार्ड खरीदकर डाक पोस्ट से महीनों पहले भेज दिया करते थे. ताकि सही समय पर उनके पास उनकी शुभकामनाएं पहुँच जाए. पर बदलते ज़माने के साथ लोग अपनी लोक संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और लोग इस आधुनिक दौर में फेसबुकवादी, वाट्सएपवादी हो गए हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से हीं लोग नव वर्ष की शुभकामनाएं दे देते हैं. वहीं शहर के सोनी शादी कार्ड संचालक शिवनंदन दास का कहना है कि बाजार में 3 रुपये से लेकर 300 रूपये तक का ग्रिटिंग्स कार्ड उपब्ध है पर इस आधुनिक दौर में खरीददार कोई नहीं है. उन्होंने कहा आज से कुछ सालों पहले 2 से 3 लाख रूपये के ग्रिटिंग कार्डस बेच लिया करते थे. पर आज दस बीस हजार रूपये का भी ग्रिटिंग कार्ड बेचना मुश्किल है. अगर यही सिलसिला रहा तो वह दिन दूर नहीं जब ग्रिटिंग कार्ड एक सपना बन कर रहा जाएगा.
No comments:
Post a Comment